छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिक, राजकीय पशु, पक्षी एवं राजभाषा

छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिक, राजकीय पशु, पक्षी एवं राजभाषा
 
 

छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिक, राजकीय पशु, पक्षी एवं राजभाषा : छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिक , राजकीय पशु, पक्षी, वृक्ष एवं राजभाषा आदि का विवरण हमारे इस लेख में वर्णित है।

शासकीय भवनों के नाम 
  • मंत्रालय एवं सचिवालय – “महानदी”
  • संचालनालय – ” इन्द्रावती”
  • विधानसभा भवन – “मिनीमाता”
  • खनिज भवन – “सोना खान”
  • जल संसाधन भवन – “सिहावा”
  • राज्य शासन का विश्राम गृह – “पहुना”
  • मुख्यमंत्री निवास – “करुणा”
  • विधान सभा अध्यक्ष निवास – “संवेदना”
  • विधायक विश्राम गृह – “संगवारी”
  • वन विभाग – “अरण्य भवन”
शासकीय संस्थान
  • शासकीय मुद्रणालय – ग्राम “चिखली” राजनांदगांव
  • ब्रेनलिपि प्रेस  – ” तिफरा” बिलासपुर
  • राजस्व मंडल मुख्यालय  – “बिलासपुर “
  • वन मुख्यालय  – “रायपुर “
  • औद्योगिक न्यायाधिकरण मुख्यालय  – “रायपुर “
  • पर्यावरण संरक्षण मुख्यालय  – “भिलाई”

Read more

छत्तीसगढ़ -उपखंड, तहसील और ब्लॉक विवरण

छत्तीसगढ़ -उपखंड, तहसील और ब्लॉक विवरण
 
 

छत्तीसगढ़ -उपखंड, तहसील और ब्लॉक विवरण : छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था को मुख्यतः 4 भागों में बांटा गया है, जिसमें से हमने संभाग और जिला की जानकारी का अध्ययन Part 1 एवं Part 2 में  कर चुके है । इस भाग में हम अनुविभाग , तहसील एवं विकासखंड का अध्ययन करेंगे । यह पूरी जानकारी आपके सभी पर्तियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है विशेषतः CGPSC के लिए ।

3. अनुविभाग
  • राजस्व इकाई में अनुविभाग जिलें से छोटी इकाई होती है ।
  • अनुविभाग के प्रमुख को (अनुविभागीय अधिकारी ) को SDM या SDO कहा जाता है।
  • यह अधिकारी प्रशासनिक सेवा से होता है जिन्हें Deputy Collector कहा जाता है ।
  • वर्तमान में ( 2019) में अनुविभागों की संख्या 87 है ।
4. तहसील
  • जिला बहुत से तहसीलों में बंटा हुआ होता है ।
  • तहसीलों का मुख्य तहसीलदार होता है। ( इसकी सिर्फ घोषणा हुई थी )
  • वर्तमान में ( 2019) में तहसीलों की संख्या 150+6 = 156  है ।
  • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तहसील वाला जिला जांजगीर चाम्पा है जिसकी संख्या 10 है ।
  • छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा तहसील पोड़ी उपरोड़ा है जो कोरबा जिला में है ।

Read more

छत्तीसगढ़ के जिलों का विवरण

छत्तीसगढ़ के जिलों का विवरण
 
 

Chhattisgarh District Details Public Admn Brief : छत्तीसगढ़ राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के Part 1 के प्रशासनिक इकाई के भाग में हमने संभाग के बारे में पढ़ा अब हम उसके आगे जानेंगे 

प्रशासनिक इकाइयाँ 
 
2. जिला – District
  • जिला संभाग से छोटी इकाई होती है ।
  • जिले का शीर्ष अधिकारी एवं प्रथम नागरिक कलेक्टर (DM ) IAS Rank होता है ।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय राज्य में जिलों की संख्या  16 थी  ।
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के जिलो की संख्या 27 है ।
जिलों का इतिहास 
 
  • 1956 : 1956 में राज्य पुनर्गठन के समय मध्य प्रदेश राज्य के 6 जिले – रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायगढ़ एवं सरगुजा जिला वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के भूभाग को प्रदर्शित करता है ।
  • 1973 : दुर्ग जिले से विभाजित कर एक नया जिला राजनांदगांव बनाया गया था ।
  • 1991 : नए जिलों के निर्माण के लिए सिंहदेव कमिटी का गठन किया गया था ।
  • 1998 : 9 नयें जिलें अस्तित्व में आये –
  1. सरगुजा से – कोरिया
  2. बिलासपुर से – कोरबा एवं जांजगीर चाम्पा
  3. रायगढ़ से – जशपुर
  4. रायपुर से – धमतरी एवं महासमुंद
  5. बस्तर से – कांकेर एवं दंतेवाडा
  6. दुर्ग राजनांदगांव से – कवर्धा
  • 1 नवम्बर 2000 : को छत्तीसगढ़ का गठन 16 जिलों के साथ हुआ था ।
  • मार्च 2003 : राज्य शासन द्वारा 3 जिलों का नाम परिवर्तन किया गया था ।
                    कवर्धा – कबीरधाम
                    कांकेर – उत्तरी बस्तर
                    दंतेवाडा – दक्षिणी बस्तर
  • मई 2007  : 2 नयें जिलें अस्तित्व में आये –
  1. बस्तर से – नारायणपुर
  2. दंतेवाडा से – बीजापुर
  • 31 दिसम्बर 2011 : राज्य में कुल 18 जिले थे ।
  • 1 जनवरी 2012 : 9 नए जिलों का गठन किया गया और राज्य में 18 जिलों से बढ़कर 27 जिलें हो गए थे ।
  1. सरगुजा से – सूरजपुर एवं बलरामपुर
  2. बिलासपुर से – मुंगेली
  3. दंतेवाडा से – सुकमा
  4. रायपुर से – बलोदा बाजार एवं गरिया बंद
  5. बस्तर से – कोंडागाँव
  6. दुर्ग से – बेमेतरा एवं बालोद

Read more

छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण

छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण
 
 
छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण  : छत्तीसगढ़ राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के बारें में जानकारी सम्बंधित हम यह जानकारी आपके लिए प्रस्तुत कर रहें है। इसके बारे में हम जितना हो सके आपको जानकारी देंगे।

Chhattisgarh Public Administration Brief in Hindi Part 1

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था को मुख्यतः 4 भागों में बांटा गया है, जो क्रमशः निम्नलिखित है :-
  1. प्रशासनिक ईकाइयां
  2. विकासात्मक ईकाइयां
  3. पंचायती राज संस्थान
  4. निकाय

Chhattisgarh Public Administration – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था इसके पहले यह मध्य प्रदेश का हिस्सा था और मध्य प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था और यह उसके पहले Central Province और बरार का हिस्सा था ।

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था की  संक्षिप्त में जानकारी निम्नानुसार है – 

1. प्रशासनिक ईकाइयां – इसके अंतर्गत राजस्व इकाइयाँ जैसे संभाग , जिला , अनुविभाग, तहसील एवं ग्राम को रखा गया है ।
2. विकासात्मक ईकाइयां – इसके अंतर्गत  जिला , विकासखंड को रखा गया है ।
3. पंचायती राज संस्थान – इनमें जिला पंचायत , जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत आते है ।
4. निकाय  –  निकाय में सम्मिलित है – नगरीय निकाय या निगम , नगर पालिका एवं नगर पंचायत ।

Read more