भारत का महान्यायवादी

Attorney-General-महान्यायवादी अनुच्छेद 76

महान्यायवादी सभी न्यायालय सर्वोच्च विधिक अधिकारी होता है एवं प्रथम सुनवाई का अधिकार रखता है, इसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा कि जाती है । यह भारत सर्कार का कानूनी सलाहकार होता है ।
योग्यता : उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने की योग्यता हो या राष्ट्रपति कि दृष्टि में विधिवेता हो ।

महान्यायवादी की शक्तियां एवं कार्य

  • किसी भी न्यायालय में सरकार का पक्ष ।
  • प्रथम सुनवाई का अधिकार होता है ।
  • संसद के दोनों सदनों कि कार्यवाही में भाग ले सकता है । (अनु. 88)
  • अधिवक्ता के रूप में प्रस्तुत हो सकता है ।
सरकार के विरुद्ध ना तो कोई केस लड़ सकता है और ना ही सलाह दे सकता है ।

भारत का महान्यायवादी

महान्यायवादी की पदावधि

संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं कि इनका कार्यकाल कितने अवधि का होगा, यह राष्ट्रपति द्वारा ही तय किया जाता है, संविधान में पद से हटाने सम्बन्धित कुछ उल्लेखित नहीं है अपितु राष्ट्रपति के मर्जी पर निर्भर होता है कि कब तक पद पर रखें और कब हटा दे ।
महान्यायवादी सम्बन्धित  सारे अधिकार राष्ट्रपति के पास होते है, राष्ट्रपति द्वारा ही महान्यायवादी कि पारिश्रमिक तय की जाती है, इसका कि भी कोई उल्लेख संविधान में नहीं है ।

भारत के महान्यायवादी

क्रमांक महान्यायवादीयो के नाम                 कार्यकाल
 
1        एम सी सीतलवाड़              28 जनवरी 1950 से 1 मार्च 1963 तक
2        सी.के. दफ्तरी                 2 मार्च 1963 से 30 अक्टूबर 1968 तक
3         निरेन डे                         1 नवंबर 1968 से 31 मार्च 1977 तक
4         एस वी गुप्ते                 1 अप्रैल 1977 से 8 अगस्त 1979 तक
5         एल.एन. सिन्हा                 9 अगस्त 1979 से 8 अगस्त 1983 तक
6         के परासरण                 9 अगस्त 1983 से 8 दिसंबर 1989 तक
7        सोली सोराबजी              9 दिसंबर 1989 से 2 दिसंबर 1990तक
8        जी रामास्वामी              3 दिसंबर 1990 से 23 नवंबर 1992 तक
9         मिलन के. बनर्जी            21 नवंबर 1992 से 8 जुलाई 1996 तक
10        अशोक देसाई                  9 जुलाई 1996 से 6 अप्रैल 1998 तक
11        सोली सोराबजी            7 अप्रैल 1998 से 4 जून 2004 तक
12        मिलन के. बनर्जी            5 जून 2004 से 7 जून 2009
13        गुलाम एस्सजी वाहनवति    8 जून 2009 से 11 जून 2014
14        मुकुल रोहतगी                12 जून 2014 से 30 जून 2017
15        के.के. वेणुगोपाल            30 जून 2017 से अब तक

Leave a Comment