September 2020

वेदांग, उपवेद, पुराण, मनु स्मृति ग्रंथ और साहित्य

वेदांग, उपवेद, पुराण, मनु स्मृति ग्रंथ और साहित्य

 
Vedang, Upveda, Puran, Manu Smriti Granth and Sahitya: वेदों को समझने के लिए “वेदांगों” की रचना की गई है, और वेदांगों की संख्या 06 है ।
  1. शिक्षा 
  2. कल्प
  3. व्याकरण 
  4. निरुक्त 
  5. छंद
  6. ज्योतिष 
 

 

शिक्षा 

  • वैदिक स्वरों के शुद्ध उच्चारण के लिए शिक्षा शास्त्र की रचना की गई है ।

 

कल्प

 
  • कल्प का अर्थ कर्मकांड एवं विधि है ।
  • ये ऐसे विधिनियम है जो “सूत्र (Formula)” के रूप में लिखे गए है ।
  • कल्प सूत्र के तिन भाग है :-
  1. स्रोत सूत्र 
  2. गृह सूत्र 
  3. धर्म सूत्र 

 

स्रोत सूत्र : 

  • इसमें यज्ञ सम्बन्धित जानकारी मिलती है ।
  • स्रोत सूत्र का एक भाग ” शुल्व सूत्र” है जिसमें यज्ञ वेदी को मापने का उल्लेख है ।
  • इसी से “रेखागणित” का आरम्भ माना जाता है ।

 

गृह सूत्र : 

  • इसमें गृह कर्मकांड एवं यज्ञ का उल्लेख मिलता है ।
  • इसमें लौकिक एवं परलौकिक कर्तव्यों का विवरण भी मिलता है ।

 

धर्म सूत्र : 

  • इसमें धार्मिक, सामजिक एवं राजनितिक कर्तव्यों का उल्लेख मिलता है। 

 

व्याकरण

  • इसका अर्थ भाषा को वैज्ञानिकता प्रदान करना होता है । 
  • व्याकरण का प्राचीनतम ग्रन्थ “पाणिनि आष्टाध्यायी” है 
  • पतंजली ने “महाभाष्य” की रचना की है ।
  • कात्यायन ने ” वर्तिक” की रचना की है ।
  • पतंजली, कात्यायन एवं पाणिनि को “मुनित्रय” कहा जाता है ।

 

निरुक्त

  • निरुक्त का अर्थ “व्युत्पत्ति शास्त्र” है । 
  • शब्दों का अर्थ क्यों होता है, ये बताने वाले शास्त्र को निरुक्त कहा जाता है ।
  • यह एक प्रकार का भाषा विज्ञान है ।
  • निरुक्त में सबसे प्रसिद्ध या महत्वपूर्ण ग्रन्थ “यास्क द्वारा रचित निरुक्त” है, जिसे भाषा शास्त्र का प्रथम ग्रन्थ माना जाता है ।

 

Vedang, Upveda, Puran, Manu Smriti Granth and Sahitya 

 

Vedang, Upveda, Puran, Manu Smriti Granth and Sahitya

 

छंद 

  • पद्यों को लयबद्ध करने के लिए “छंद” की रचना की गई है । 
  • इसका प्राचीनतम ग्रन्थ “छंद शास्त्र” है जो पिंगल मुनि द्वारा रचित है ।

 

ज्योतिष 

  • ज्योतिष का विषय भविष्यवाणी है, इससे ग्रह, नक्षत्र की स्थिति तथा उनका हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है ।
  • ज्योतिष का प्रथम ग्रन्थ “वेदांग ज्योतिष” है जिसके रचनाकार आचार्य लगध मुनि है ।
  • पाणिनि ने 6 वेदांगों को शरीर के अलग अलग अंगों से तुलना की  है :-             
            वेदांग         शरीर के अंग 
  • व्याकरण          मुख
  • निरुक्त             कान 
  • ज्योतिष            नेत्र 
  • शिक्षा               नाक 
  • कल्प                हाथ 
  • छंद                  पैर 

उपवेद 

             वेद                  उपवेद
  • ऋग्वेद               आयुर्वेद 
  • सामवेद             गन्धर्ववेद
  • यजुर्वेद              धनुर्वेद 
  • अथर्वेद              शिल्प्वेद 

स्मृति ग्रन्थ 

  • स्मृतियां हिन्दू धर्म के “कानूनी ग्रन्थ” है ।
  • इन्हें प्राचीन भारतीय समाज व राज व्यवस्था के विधि पुस्तकों की संज्ञा दी जाति है ।
  • इन्हें “धर्मशास्त्र” भी कहा जाता है ।
  • कुछ प्रमुख स्मृतियां इस प्रकार है : 
  1. मनुस्मृति 
  2. याज्ञवल्क्य
  3. नारद स्मृति 
  4. पाराशर स्मृति 
  5. बृहस्पति स्मृति 
  6. कात्यायन स्मृति 
  7. देवल स्मृति 

मनुस्मृति

  • इसकी रचना “मनु” ने की है ।
  • मनु का धर्मशास्त्र हिन्दू धर्म के सम्बन्ध में एक प्रमुख प्रमाणिक ग्रन्थ है ।
  • मनुस्मृति की रचना “शुन्ग्काल” में हुई, संभवतः यह सबसे प्राचीन स्मृति है ।
  • मनुस्मृति में स्त्रियों को “वेद पढने का ” अधिकार नहीं दिया गया है ।
  • मनुस्मृति के अनुसार “स्त्रीधन” के अतिरिक्त महिलाएं संपत्ति की स्वामिनी नहीं बन सकती । 
मनुस्मृति पर निम्न विद्वानों ने टिका लिखा है : 
  1. मेघतिथि 
  2. गोविन्दराज 
  3. कुल्लुक भट्ट 
  4. भारुची 

याज्ञवल्क्य स्मृति 

  • ये मनुस्मृति की तुलना में संक्षिप्त था ।
  • ये मनु स्मृति से भिन्न था।
  • मनु ने नियोग प्रथा की निंदा की जबकि याज्ञवल्क्य ने नहीं की ।
  • मनु ने विधवाओं के उत्तराधिकार के विषय में कुछ नहीं कहा जबकि याज्ञवल्क्य ने विधवाओं को समस्त उत्तराधिकार में प्रथम स्थान दिया है  ।
 
याज्ञवल्क्य के स्मृति के टीकाकार : 
  1. विज्ञानेश्वर 
  2. विश्वरूप 
  3. अपराक  

पुराण

  • पुराण शब्द का अर्थ प्राचीन “आख्यान” है ।
  • पुराणों के संकलनकर्ता “लोमहर्ष” एवं उनका पुत्र “उग्रव्रवा” है ।
  • पुराणों की संख्या 18 है ।
  • पुराणों का अंतिम संकलन गुप्तकाल में हुआ था ।
  • पुराणों को “पंचम वेद” कहा जाता है ।
  • पुराणों में विभिन्न प्राचीन राजवंशों का भी वर्णन है ।
  • प्राचीन पुराण संभवतः “मत्स्य पुराण” है जिसमें शुंग वंश एवं सातवाहन वंश का वर्णन है ।
  • मत्स्य पुराण में सर्वप्रथम “लिंग” पूजा का उल्लेख मिलता है ।
  • विष्णु पुराण से “मौर्यों ”  के बारे में जानकारी मिलती है 
  • वायु पुराण से ” गुप्तवंशो” के बारे में जानकारी मिलती है 
  • अग्नि पुराण में “गणेश पूजा” एवं तांत्रिक पद्धति की जानकारी मिलती है ।

 

ब्राह्मनेत्तर साहित्य

  • इसके अंतर्गत मुख्यतः बौद्ध साहित्य एवं जैन साहित्य को रखा गया है ।
  • सबसे प्राचीनतम बौद्ध ग्रन्थ “त्रिपटिक” है ।
  • सुतपिटक, विनयपिटक एवं अभिधम्म पीटक बौद्ध साहित्य के ग्रन्थ है।
  • जैन साहित्य को “आगम” कहा जाता है । 

 

लौकिक साहित्य 

इसके अंतर्गत विभिन्न ऐतिहासिक रचना एवं जीवनी को सम्मिलित किया गया है , कुछ प्रमुख रचनाएं इस प्रकार है :
 
                रचना                         रचनाकार 
  • मुद्रा राक्षस                     विशाखदत्त 
  • मृच्छकटीकम                 शूद्रक 
  • अर्थशास्त्र                       कौटिल्य / चाणक्य / विष्णुगुप्त 
  • अष्टाध्यायी                      पाणिनि 
  • भधभाष्य                        पतंजली 
  • कथा सरित सागर           सोमदेव 
  • रामचरित                       सुधाकर नंदी 
  • वृहत्कथामंजरी               क्षेमेन्द्र 
  • पृथ्वीराजरासो                 चंदबरदाई 
  • पृथ्वीराज विजय              जयनक 
  • राजतरंगिनी                    कल्हभ
  • मिताक्षरा                        विज्ञानेश्वर 
  • दायभाग                         जीमूतवाहन 
  1. ऐतिहासिक रचनाओं में सर्वप्रथम उल्लेख अर्थशास्त्र का उल्लेख किया जाता है जिसकी रचना “चन्द्रगुप्त मौर्य” के प्रधानमंत्री “कौटिल्य या चाणक्य” ने की थी । जो की राजनीति से सम्बन्धित ग्रन्थ है ।
  2. ऐतिहासिक रचनाओं में एक अन्य महत्वपूर्ण रचना 12 वीं शताब्दी में लिखी गयी “कल्हभ की राजतरंगिनी” है ।
  3. गार्गी संहिता” ज्योतिष पर आधारित एक ग्रन्थ है, इस पुस्तक में भारत में होने वाले “रावण आक्रमण” का भी उल्लेख है ।
  4. 12 वीं शताब्दी में “विज्ञानेश्वर” ने “मिताक्षरा” की रचना की थी जो की एक “विधि ग्रन्थ” है । 
  5. 12 वीं शताब्दी में ही “जीमूतवाहन” ने दायभाग की रचना की थी जो एक “विधि ग्रन्थ” है, जिसमें कहा गया है की  – पिता के जन्मकाल में पुत्र को उसके संपत्ति का भाग नहीं मिल सकता किन्तु पिता के मृत्यु के बाद मिल सकता है।  
 

वेदांग, उपवेद, पुराण, मनु स्मृति ग्रंथ और साहित्य Read More »

Chhattisgarh Public Administration Quiz Part 1

Chhattisgarh Public Administration Quiz  Part 1 छत्तीसगढ़ लोक प्रशासन सम्बन्धित जो हमने पहले भाग में पढ़ा है उसी से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी पढाई का विश्लेषण कीजिये । Chhattisgarh Public Administration Quiz  Part 1 1. छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय किस संभाग के प्रशासनिक इकाई को भंग कर दिया गया था ? A)

Chhattisgarh Public Administration Quiz Part 1 Read More »