अमृतधारा जलप्रपात -हसदेव नदी

अमृतधारा जलप्रपात -हसदेव नदी
 
Amritdhara Waterfall on Hasdeo River Korea: कोरिया जिले में है, यह जलप्रपात हसदेव नदी पर है, यह अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ मार्ग पर स्थित है। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले  में स्थित है। जशपुर की तरह  कोरिया को भी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस ज़िले को प्रकृति ने अपनी अपनी तरफ से बहुत सुन्दरता प्रदान की है ।

 
यहाँ चारों ओर प्रकृति के मनोरम दृश्य बिखरे पड़े हैं। इन्हीं में से एक ‘अमृतधारा जल प्रपात’ है, जो कि हसदेव नदी पर स्थित है। कोरिया जिलों में अधिकतर घने जंगल और बहुत से छोटे बड़े  झरने या प्रपात हैं । 
Amritdhara Waterfall on Hasdeo River Korea इस जिले का सबसे प्रसिद्ध जल प्रपात है। यह जल प्रपात हसदेव नदी में बना एक प्राक्रतिक जल प्रपात है । यह बैकुन्ठपुर सड़क पर 30 की.मी. की दुरी पर स्थित है, नागपुर पंचायत के लाई गाँव के बांयी तरफ लगभग 8 की.मी. की दुरी पर स्थित है।

Read more

छत्तीसगढ़ का मॉरिशस बुका बाँध कोरबा

छत्तीसगढ़ का मॉरिशस बुका बाँध कोरबा
 
छत्तीसगढ़ का मॉरिशस बुका बाँध कोरबा : यहां द्वीपों का एक गुच्छा है, यह बांगो बांध से बने पानी के विशाल समुद्र की तरह है, इसे छत्तीसगढ़ का मॉरीशस भी कहा जाता है।
Mauritius of CG Buka Dam in Korba – छत्तीसगढ़ का मॉरीशस – बुका जलाशय कोरबा   कहा जाने वाला यह स्थान कोरबा जिले के सौन्दर्यता में से एक है, यह कोरबा से अम्बिकापुर रोड में लगभग 65 किलोमीटर की दुरी में स्थित है। इस रोड पर कटघोरा क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर पर स्थित मढ़ई गाँव से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर है।

यह जलाशय का निर्माण स्वतः बांगो बाँध बनाए जाने से जो पानी जिस क्षेत्र में गया वह इस स्थान का रूप लेकर एक बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक स्थान के रूप में परिवर्तित हो गया। इसे छत्तीसगढ़ का मॉरीशस  भी  कहा जाता है।

Mauritius of CG Buka Dam in Korba – बुका जलाशय कोरबा पहुँचने के मार्ग कुछ दूर तक बहुत ही अच्छा है किन्तु जैसा की हम जानते है की यह स्थान स्वतः ही निर्मित हुआ है तो यह जगह बहुत ही उबड़ खाबड़ है, कुछ दूर का रास्ता कुछ ऐसा ही है जहाँ अभी (Dec 18 ) काम चल रहा है, जैसे ही हमें आसमान और धरती जैसे ही नीला दिखाई दे समझो हम बुका पहुँच गए।

Read more

देवरानी जेठानी मंदिर तालागांव बिलासपुर

देवरानी जेठानी मंदिर तालागांव बिलासपुर

 

देवरानी जेठानी मंदिर तालागांव बिलासपुर   – यहां रुद्र शिव की एक मूर्ति स्थापित है जो विभिन्न जानवरों के शरीर से बनाई गई है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।यहाँ पर दक्षिण कोसल के शरभपुरीय राजाओ द्वारा  2 शिव मंदिरों का निर्माण किया गया था। ताला गाँव बिलासपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है, यह मनियारी नदी के किनारे बसा हुआ है, किन्तु कुछ ही दुरी पर यह नदी दूसरी बड़ी नदी शिवनाथ नदी से मिलकर संगम बनाती है।

ये दोनों मन्दिर  निम्नानुसार है :-
(a)देवरानी मन्दिर :-  इस मन्दिर के पीछे शिवनाथ नदी की सहायक नदी “मनियारी ” प्रवाहित होती है , इन  मंदिरों में  छत नहीं है , हिन्दू मत के अनुसार यहाँ विभिन्न देवी देवतओं, पशु एवं विभिन्न अंकों की कला कृति  एवं रूद्र शिव की प्रतिमा मुख्य रूप से प्रसिद्ध है।

Read more