छत्तीसगढ़ के जिलों का विवरण

छत्तीसगढ़ के जिलों का विवरण
 
 

Chhattisgarh District Details Public Admn Brief : छत्तीसगढ़ राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के Part 1 के प्रशासनिक इकाई के भाग में हमने संभाग के बारे में पढ़ा अब हम उसके आगे जानेंगे 

प्रशासनिक इकाइयाँ 
 
2. जिला – District
  • जिला संभाग से छोटी इकाई होती है ।
  • जिले का शीर्ष अधिकारी एवं प्रथम नागरिक कलेक्टर (DM ) IAS Rank होता है ।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय राज्य में जिलों की संख्या  16 थी  ।
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के जिलो की संख्या 27 है ।
जिलों का इतिहास 
 
  • 1956 : 1956 में राज्य पुनर्गठन के समय मध्य प्रदेश राज्य के 6 जिले – रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायगढ़ एवं सरगुजा जिला वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के भूभाग को प्रदर्शित करता है ।
  • 1973 : दुर्ग जिले से विभाजित कर एक नया जिला राजनांदगांव बनाया गया था ।
  • 1991 : नए जिलों के निर्माण के लिए सिंहदेव कमिटी का गठन किया गया था ।
  • 1998 : 9 नयें जिलें अस्तित्व में आये –
  1. सरगुजा से – कोरिया
  2. बिलासपुर से – कोरबा एवं जांजगीर चाम्पा
  3. रायगढ़ से – जशपुर
  4. रायपुर से – धमतरी एवं महासमुंद
  5. बस्तर से – कांकेर एवं दंतेवाडा
  6. दुर्ग राजनांदगांव से – कवर्धा
  • 1 नवम्बर 2000 : को छत्तीसगढ़ का गठन 16 जिलों के साथ हुआ था ।
  • मार्च 2003 : राज्य शासन द्वारा 3 जिलों का नाम परिवर्तन किया गया था ।
                    कवर्धा – कबीरधाम
                    कांकेर – उत्तरी बस्तर
                    दंतेवाडा – दक्षिणी बस्तर
  • मई 2007  : 2 नयें जिलें अस्तित्व में आये –
  1. बस्तर से – नारायणपुर
  2. दंतेवाडा से – बीजापुर
  • 31 दिसम्बर 2011 : राज्य में कुल 18 जिले थे ।
  • 1 जनवरी 2012 : 9 नए जिलों का गठन किया गया और राज्य में 18 जिलों से बढ़कर 27 जिलें हो गए थे ।
  1. सरगुजा से – सूरजपुर एवं बलरामपुर
  2. बिलासपुर से – मुंगेली
  3. दंतेवाडा से – सुकमा
  4. रायपुर से – बलोदा बाजार एवं गरिया बंद
  5. बस्तर से – कोंडागाँव
  6. दुर्ग से – बेमेतरा एवं बालोद

Read more

छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण

छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण
 
 
छत्तीसगढ़ संभाग का विवरण  : छत्तीसगढ़ राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के बारें में जानकारी सम्बंधित हम यह जानकारी आपके लिए प्रस्तुत कर रहें है। इसके बारे में हम जितना हो सके आपको जानकारी देंगे।

Chhattisgarh Public Administration Brief in Hindi Part 1

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था को मुख्यतः 4 भागों में बांटा गया है, जो क्रमशः निम्नलिखित है :-
  1. प्रशासनिक ईकाइयां
  2. विकासात्मक ईकाइयां
  3. पंचायती राज संस्थान
  4. निकाय

Chhattisgarh Public Administration – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था इसके पहले यह मध्य प्रदेश का हिस्सा था और मध्य प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था और यह उसके पहले Central Province और बरार का हिस्सा था ।

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था की  संक्षिप्त में जानकारी निम्नानुसार है – 

1. प्रशासनिक ईकाइयां – इसके अंतर्गत राजस्व इकाइयाँ जैसे संभाग , जिला , अनुविभाग, तहसील एवं ग्राम को रखा गया है ।
2. विकासात्मक ईकाइयां – इसके अंतर्गत  जिला , विकासखंड को रखा गया है ।
3. पंचायती राज संस्थान – इनमें जिला पंचायत , जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत आते है ।
4. निकाय  –  निकाय में सम्मिलित है – नगरीय निकाय या निगम , नगर पालिका एवं नगर पंचायत ।

Read more