छत्तीसगढ़ – कैबिनेट मिशन एवं विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ – कैबिनेट मिशन  – संविधान सभा में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व (1946)

 
कैबिनेट मिशन के तहत भारत के संविधान निर्माण में गठित संविधान निर्मात्री सभा में बरार एवं मध्यप्रांत से कुछ 17 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ से 6 सदस्य शामिल हुए । जिनके नाम व स्थान निम्न है :
 
  1. खालसा क्षेत्र या ब्रिटिश प्रांत – पं. रविशंकर शुक्ल, ठाकुर छेदीलाल एवं घनश्याम सिंहगुप्त 
  2. सामंत नरेशों की और से – सरगुजा रियासत के राजा राय साहब रघुराज सिंह 
  3. रियासतों से – रायगढ़ रियासत – पं. किशोर मोहन त्रिपाठी , कांकेर रियासत – रामप्रसाद पोटाई 
नोट : 
 
  1. डॉ. खूबचंद बघेल के नेतृत्व में 7-8 दिसम्बर 1946 को महाराष्ट्र के “समादा” में राजनितिक सम्मेलन आयोजित किया गया ।
  2. भुवन भास्कर के नेतृत्व में 13-15 दिसम्बर 1946 में बिलासपुर में विद्यार्थी सप्ताह मनाया गया ।
  3. मोहनलाल बाकलीवाल के द्वारा बेमेतरा में 31 दिसम्बर 1946 को तहसील राजनितिक सम्मेलन आयोजित किया गया ।
  4. संविधान निर्मात्री सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसम्बर में किया गया इसमें घनश्याम सिंहगुप्त को हिंदी प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

छत्तीसगढ़ – कैबिनेट मिशन एवं विधानसभा चुनाव

प्रांतीय विधानसभा का द्वितीय चुनाव 1945 – 1946

1936 के पश्चात भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत 1945-46 में प्रान्त में द्वितीय चुनाव कराया गया, इसमें मध्य प्रान्त से बनने वाले प्रमुख मंत्रिमंडल निम्न है :
  1. मुख्यमंत्री – पं. रविशंकर शुक्ल
  2. विधानसभा अध्यक्ष – घनश्याम सिंहगुप्त
  3. गृहमंत्री – द्वारिका प्रसाद मिश्र
  4. संसदीय सचिव – रामगोपाल तिवारी
नोट: घनश्याम सिंहगुप्त को “विधान पुरुष” की उपाधि दी गई ।
 
 
 

 

 

Leave a Comment