भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रकार

भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रकार
Types of Indian Economy भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रकार  – हमने अर्थव्यवस्था के प्रकारों में से  ” विचारधारा के आधार ” ,  ” विकास के आधार ” ,  तथा  ” विचारधारा विकास के आधार ” पर पढ़ा ।
आज हम “प्रति व्यक्ति आय के आधार ” पर निम्न आय अर्थव्यवस्था , मध्य एवं उच्च आय अर्थव्यवस्था, “खुलेपन के आधार पर” – खुली अर्थव्यवस्था , बंद अर्थव्यवस्था,  ” क्षमता के आधार पर “- आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था एवं निर्भर अर्थव्यवस्था , तथा ” भौगोलिक के आधार पर” – क्षेत्रीय , राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था  के विषय में पढेंगे ।

प्रति व्यक्ति की आय के आधार पर अर्थव्यवस्था

प्रति व्यक्ति की आय के आधार पर अर्थव्यवस्था को वर्ल्ड बैंक ( World Bank ) ने विभाजित किया है ।
 
 
निम्न आय अर्थव्यवस्था ( 1045 डॉलर प्रति वर्ष ) – वर्ल्ड बैंक ने जुलाई 2015 में  कहा यदि 1045 डॉलर प्रति वर्ष कमाता है तो वह निम्न आय अर्थव्यव्स्स्था है ।
 
मध्य  आय अर्थव्यवस्था ( 1046-12735 डॉलर प्रति वर्ष ) – 
 
1. निम्न मध्यम आय वर्ग – 1046-4125
2. उच्च मध्यम आय वर्ग – 4126-12735
 
उच्च आय अर्थव्यवस्था ( 12736 से डॉलर से ज्यादा प्रति वर्ष ) – वर्ल्ड बैंक ने  कहा यदि 12736 डॉलर प्रति वर्ष से ज्यादा  कमाता है तो वह उच्च आय अर्थव्यव्स्स्था है ।
 

Types of Indian Economy-अर्थव्यवस्था के प्रकार

खुलेपन  के आधार पर अर्थव्यवस्था

बंद अर्थव्यवस्था  – वो जो विदेश व्यापर ऐ नहीं जुडती अर्थात आयात निर्यात बहुत ही कम करती है तथा जो वैश्वीकरण से नहीं जुडती है (समाजवादी) ।
 
खुली अर्थव्यवस्था  – जो मुक्त व्यापार करती है, जो आयात निर्यात को बढ़ावा देती है तथा जो वैश्वीकरण से जुडी होती है (पूंजीवादी) ।
 
1990 के बाद समाजवादी अर्थव्यवस्था का पतन हुआ और जितने भी  बंद अर्थव्यवस्था थे सभी खुली अर्थ व्यवस्था में बदल गए , अर्थात विदेशी निवेश के लिए खुल गई । – सबसे बड़ा “चीन”
 

क्षमता  के आधार पर अर्थव्यवस्था

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था  – जो अपने जरूरत की चीजों का निर्माण कर ले या उत्पादन ना कर पाए तो अपने विदेशी मुद्रा से बाहरी आयात कर ले । – विकसित अर्थव्यवस्था 
 
निर्भर अर्थव्यवस्था  – जो अपने जरूरत की चीजों ना तो निर्माण कर पाए और ना ही अपनी विदेशी मुद्रा से बाहरी आयात कर सके । – अल्प-विकसित अर्थव्यवस्था
 

भौगोलिक  के आधार पर अर्थव्यवस्था

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था  – किसी गाँव जिला या प्रान्त को ध्यान दे।
 
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था  – भारत (India), चीन (China), USA जो संप्रभु देश है ।
 
वैश्विक य अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था  – वैश्वीकरण के द्वारा दुनियां के देश आपस में जुड़े हो जो आरती गुट ASEAN, वैश्विक जुड़ाव तथा WTO ( World Trade Organization ) अर्थव्यवस्था आपस में जुड़ जाए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top